Monday, April 29, 2024
Homeराजनीतिनड्डा के स्वागत हेतु भाजपा पार्षद तैनात: जम्वाल

नड्डा के स्वागत हेतु भाजपा पार्षद तैनात: जम्वाल

संजीव कटवाल, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट,सुमित शर्मा और अमित सूद संभालेंगे पदयात्रा की जिम्मेदारी

शिमला,4 अप्रैल:  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के तीन दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, महापौर सत्या कौंडल और उपमहापौर सलिंद्र चौहान ने शिमला नगर निगम के पार्षदों और 2017 के प्रत्याशियों की बैठक ली।

त्रिलोक जम्वाल ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर शिमला में जोरदार स्वागत होने जा रहा है। यह हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है को चार राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष हिलाचल आ रहे है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने बताया की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल दौरे को लेकर हुई और इसमें इस दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, शिमला में 15000 से अधिक कार्यकर्ता जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे।  बैठक में पार्षदों को वार्ड के अनुसार संख्या जुटाने के आदेश किए गए, और हमें पूरा विश्वास है की राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत भव्य होगा।

संजीव कटवाल, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट,सुमित शर्मा और अमित सूद देखेंगे कार्य: सुरेश कश्यप

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की भाजपा की प्रदेश भर में पदयात्रा एवं महासंपर्क अभियान 6 अप्रैल स्थापना दिवस से प्रारंभ होने वाला है।
उन्होंने कहा की यह यात्रा 30 अप्रैल तक चलने वाली है, इस कार्यक्रम के लिए पदयात्रा प्रदेश प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को नियुक्त किया गया।
इसकी प्रकार से शिमला संसदीय क्षेत्र की यात्रा प्रमुख प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, मंडी संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख सह मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख प्रदेश सचिव विशाल चौहान को नियुक्त किया गया।

यह पांच सदस्य समिति पदयात्रा की मॉनिटरिंग करेगी और इस यात्रा के प्रबंधन का कार्य देखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?