Wednesday, May 1, 2024
Homeआम आदमी पार्टीसंयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी आप में...

संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी आप में शामिल

हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अनिंदर सिंह नॉटी और चरण सिंह जैलदार समेत 31 लोगों का पार्टी में किया स्वागत

शिमला,4 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी के साथ कई नामी चेहरे पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अनिंदर सिंह नॉटी और भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार समेत 31 लोगों को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सत्येंद्र जैन ने कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही पौंटा साहब से अलग-अलग वर्ग और राजनीतिक दलों से एक हजार से अधिक लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। इस बार हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस मुकाबले से बाहर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम जयराज ठाकुर, अपनी खिसकती सियासी जमीन को बचाने के लिए चुनावी से पहले शिलान्यास और उद्घाटन के कार्य में जुटे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी ने कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में किसान नेता और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी के नेतृत्व में करीब तीन दर्जन लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी में भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार और निहालगढ़ के ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस महासचिव साजिद हाशमी, पूर्व पार्षद हरविंदर कौर और संगीता समेत कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय गोयल और ग्राम प्रधान जुल्फिकार अली, किसान नेता जसविंदर सिंह और एडवोकेट चंद्र जोशी समेत कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी दिल्ली में 31 लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। लेकिन जल्द ही वह पौंटा साहिब में जाकर इनके समर्थकों को भी आम आदमी पार्टी में शामिल करेंगे। जिसमें करीब 1000 से ज्यादा लोग पौंटा साहिब से आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।
‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा और कांग्रेस को लेकर कहा कि इस बार मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। कांग्रेस ना तो इस मुकाबले में है और ना ही कांग्रेस का कोई जनाधार बचा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव से पहले प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं और लोगों को कह रहे हैं कि आने वाले समय में हम इन कार्यों पूरा करेंगे। जबकि सीएम जयराम ठाकुर ने पिछले साढे चार साल में प्रदेश की जनता के लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं, उन्हें यह बताने चाहिए। जब उन्होंने काम ही नहीं किया, तो वे प्रदेश की जनता को क्या बताएंगे? हाल यह है कि अब आने वाले दिनों में जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता को खोखले वायदे और घोषणाएं कर लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है और इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
सत्येंद्र जैन ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में एक अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जिससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कई हैं, लेकिन प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने में कम दिलचस्पी है और कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनने में कई लोगों की दिलचस्पी है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई मुख्यमंत्री चेहरों को हराया है। उसी तरह से हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देगी।
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रमुख लोग:
संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी, भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सैनिक परमजीत सिंह बंगा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सैनी, किसान नेता गुरजीत सिंह नंबरदार, प्रधान ग्राम पंचायत निहालगढ़ जोगिंदर सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस सिरमौर के महासचिव साजिद हाशमी, कांग्रेस नेता चंद्र ज्योत सिंह ढिल्लों, पूर्व पार्षद हरविंदर कौर, संगीता, जिला कांग्रेस सिरमौर के उपाध्यक्ष विनय गोयल, रिटायर्ड पुलिस एवं सेना के अधिकारी हरबंस सिंह सैनी, पूर्व प्रधान जुल्फिकार अली, राजेश चौहान, रमणीक सिंह, जसविंदर सिंह, अर्जुन सिंह, गुरनाम सिंह गामा ,कमल चौधरी, मान सिंह चौधरी, अरशद अली, विक्की, नवनीत सैनी, जैलदार जितेंद्र ,भूपिंदर सिंह बहराल, आमिर खान, लखबीर सिंह, परविंदर सिंह, ईश्विंदर सिंह, बलविंदर सिंह और परमजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?