Thursday, June 8, 2023
Home धर्म राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति की दी...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति की दी बधाई

शिमला,12 जनवरी: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति के पावन अवसर पर बधाई दी है।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोहड़ी का यह त्यौहार सभी बुराईयों को समाप्त कर प्रदेशवासियों के जीवन में प्रसन्नता एवं बेहतर स्वास्थ्य लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों विशेषकर बेसहारा बच्चों, महिलाओं व वृद्धजनों को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे उत्सव अनुदान से बेसहारा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान आएगी और उनकी लोहड़ी भी विशेष बनेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्सव जहां एक ओर परिजनों के साथ खुशियां सांझा करने का अवसर प्रदान करते हैं वहीं इनसे आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार उत्सव एवं खुशियों के साथ-साथ नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जाह्नवी, रिज़ा, तुषार आनंद और कशिश में से एक बनेगा बाल मुख्यमंत्री

जाह्नवी, रिज़ा, तुषार आनंद और कशिश में से एक को मिलेगा बाल मुख्यमंत्री का पद बाल विधायकों में मुख्यमंत्री पद पर नहीं बनी सहमति –...

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान किया स्थापित : बिंदल

शिमला,8 जून:  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के...

सनातन धर्म को मजबूत करने व आदि गुरु शंकराचार्य की सोच घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगा विश्व हिन्दू तख्त: वीरेश शांडिल्य

शिमला,8 जून:  विश्व के संतजनों के आह्वान पर सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए वीरेश शांडिल्य द्वारा गठित विश्व हिन्दू तख्त का शुभारंभ...

हादसा: कुल्लू पुलिस ने रेस्क्यू की ढांक में गिरी रशियन पर्यटक

कुल्लू,8 जून: कुल्लू पुलिस ने हादसे का शिकार हुई एक रशियन महिला पर्यटक रैस्क्यू किया है। महिला घूमते हुए ढांक से नीचे गिर गई...

Recent Comments

× How can I help you?