Monday, September 25, 2023
Home राजनीति केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान...

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान किया स्थापित : बिंदल

शिमला,8 जून:  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे। कांग्रेस की सरकारें केन्द्र में बनती रही, गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही, फरेब करती रही, गरीब और गरीब होता चला गया और कांग्रेस सत्ता प्राप्त करती रही।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद गरीब को उसका सही हक दिया। 9 वर्षों में 3.50 करोड़ गरीबों को पक्का मकान देना, 12 करोड़ गरीबों के घरों में नल से जल पहुंचाना, 80 करोड़ गरीबों को ढाई साल तक लगातार मुफ्त राशन उपलब्ध करवाना, 11 करोड़ किसानों को 6000 रू प्रतिवर्ष किसान-सम्मान निधि देना, 220 करोड़ देशवासियों को भारत में बनाई गई मुफ्त वैक्सीन लगा देना, 10 करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध करवाते हुए 5 लाख रू साल का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाना, 48 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाकर कोविड के दौरान 21 करोड़ बहनों के खाते में सहयोग राशि भिजवाना सही मायनो में गरीब कल्याण की भावना से मोदी सरकार द्वारा किया गया कार्य है।

डॉ.बिंदल ने कहा कि मोदी सुशासन ने हर व्यक्ति को मिलने वाली सहायता राशि डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधा लाभार्थी के खाते में डालकर भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए व्यक्ति को अपेक्षित लाभ पहुचाने का काम किया। किसान की आय को बढ़ाने के लिए और उसके खर्चे घटाने के लिए अनेक स्तर पर काम किया। यूरिया खाद का दाम जहां दुनिया में चार गुना से ज्यादा बढ़ गया वहां भारत में खाद के दाम पर पूर्ण नियंत्रण रखा गया और 1.08 लाख करोड़ की सबसिडी उपलब्ध कराई गई। किसान को फसल के उचित दाम मिले उसके लिए एमएसपी को लगातार बढ़ाया गया और विगत 9 वर्षों में लागत से 50 प्रतिशत अधिक एमएसपी बढ़ाई गई। गेहूं की एमएसपी लगभग 54 प्रतिशत, चावल की एमएसपी 55 प्रतिशत बढ़ाई गई। दालों की खरीद में एमएसपी पर 54.08 गुना वृद्धि की गई।

उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान बनाया। केन्द्र सरकार द्वारा धान में 143 रू, मूंग में 803 रू, अरहर में 400 रू, उड़द में 350 रू, मूंगफली में 527 रू तथा मक्का में 128 रू प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आम जनता के लिए खुला ऐतिहासिक बैंटनी कैसल

  ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला, मुख्यमंत्री ने बताया परिसर को शिमला के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की बहुमूल्य निधि बताया शिमला,21 सितंबर: मुख्यमंत्री...

बागवानी मंत्री की दो टूक..किलो में बिकेगा सेब,नहीं माना तो होगी कड़ी कार्यवाई

सेब खरीद को लेकर सरकार सख्त, किलो के हिसाब से होगी खरीद,नहीं माने आढ़ती तो एचपीएमसी को उतारेगी मैदान में सरकार: बागवानी मंत्री शिमला,21 जुलाई:...

दुःखद: हिमाचल रसोई में फटा सिलेंडर,एक की मौत और सात गंभीर रूप से घायल

शिमला,19 जुलाई: शिमला माल रोड के पास मिडल बाजार में हिमाचल रसोई रेस्टोरेंट में मंगलवार शाम सिलेंडर फटने की घटना हुई। इस घटना में...

एसजेवीएन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन के वेतन का अंशदान

शिमला,13 जुलाई:  नंद लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि एक जिम्मेदार कारपोरेट निकाय के रूप में व हिमाचल प्रदेश...

Recent Comments

× How can I help you?