Friday, April 19, 2024
Homeकैबिनेटआज होगी प्रदेश सरकार की चौथी कैबिनेट बैठक

आज होगी प्रदेश सरकार की चौथी कैबिनेट बैठक

शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों में खाली पदों को भरने के अलावा पूर्व की बीजेपी सरकार द्वारा खोले गए शिक्षण संस्थान हो सकते हैं चर्चा का विषय

शिमला,3 मार्च: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की चौथी मंत्रिमंडल बैठक आज  प्रदेश सचिवालय में होगी। बैठक में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों में खाली पदों को भरने के अलावा अन्य विभागीय प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। सरकार अब तक एनटीटी भर्ती प्रक्रिया को शुरू नहीं कर पाई है, जिसको लेकर अभी निर्णय लिया जाना है। साथ ही कैबिनेट में पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से अंतिम वर्ष में खोले गए 380 से अधिक शिक्षण संस्थानों पर भी चर्चा की जा सकती है।

इस बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल बैठक का आयोजित होना एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे पहले गत 1 मार्च को हुई मंत्रिमंडल बैठक में 38 विषयों को चर्चा के लिए लाया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार को कई अन्य विषयों पर निर्णय लेना है, जिन पर अभी चर्चा नहीं हो पाई है। ऐसे विषयों पर 3 मार्च को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा वह जनता से निरंतर संवाद के लिए समय निकाल रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं का निवारण किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?