Wednesday, May 1, 2024
Homeधर्म/संस्कृतिश्रीराम मंदिर सूद सभा शिमला ने भेंट की 11 लाख रूपए की...

श्रीराम मंदिर सूद सभा शिमला ने भेंट की 11 लाख रूपए की राशि

हिमाचल में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में अब तक सर्वाधिक राशि का समर्पण

हिमाचल प्रदेश में गत 15 जनवरी से जारी श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में आज श्रीराम मंदिर सूद सभा शिमला ने अब तक की सर्वाधिक राशि का निधि समर्पण किया है। श्रीराम मंदिर सूद सभा शिमला की ओर से श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र को 11 लाख रूपए का चेक भेंट किया गया। सभा के सदस्यों की ओर से अध्यक्ष संजय सूद द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति को समर्पित यह चेक भेंट किया गया।
इस अवसर पर सूद सभा की उपाध्यक्ष भारती सूद, सचिव संदीप सूद, विहिप संगठन मंत्री नीरज दौनेरिया, अभियान समिति सदस्य वीरेन्द्र सिपहिया, प्रदेश सहायक महाधिवक्ता बलराम शर्मा, प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद, श्रीराम मंदिर सूद सभा के अन्य गणमान्य सदस्य अजय सूद, गोपाल सूद, सुनंदा करोल, रश्मी सूद, शोभा कुठियाला, मंजू सूद, अनीता सूद और संजीव करोल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?