Friday, March 29, 2024
Homeआपका शहरकिन्नौर में खिसकी चट्टान,8 की मौके पर ही गई जान,एक ने अस्पताल...

किन्नौर में खिसकी चट्टान,8 की मौके पर ही गई जान,एक ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

2 घायल ,सांगला अस्पताल रैफर,कल रात ही पहुंचे थे किन्नौर।

किन्नौर,25 जुलाई: किन्नौर जिले के सांगला के निकट बटसेरी में चट्टानें गिरने के कारण आज पर्यटकों से भरा एक पर्यटक वाहन एच आर – 55 ऐ जी – 9003 चपेट में आ गया जिसमें ड्राइवर सहीत 11 पर्यटक सवार थे।जिनमें से 8 पर्यटकों की मृत्यु मौके पर ही हो गई  जबकि एक पर्यटक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में 9 पर्यटकों की मृत्यु हुई है और 2 प्रयर्टक घायल हुए हैं। इस हादसे में एक स्थानीय निवासी भी घायल हुआ है। घायलों का सांगला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

 घायल हुए लोग: 

घायलों में शीरिल ओबराय,वेस्ट दिल्ली,नवीन भारद्वाज मोहाली पंजाब,रणजीत सिंह बटसेरी गांव किन्नौर जिला शामिल हैं।

हादसे में मारे गए लोग: 

मृतकों में 4 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल है जिनमे 27 वर्षीय प्रतीक्षा सुनील पटेल महाराष्ट्र से, 34 वर्षीय दीपा शर्मा जयपुर राजस्थान, 27 वर्षीय अमोक बापत छत्तीसगढ़, 42 वर्षीय वाहन चालक उमराव सिंह वेस्ट दिल्ली, 37 वर्षीय कुमार उल्ल्हास वेद पाठक, 31 वर्षीय अनुराग बियानी राजस्थान, 55 वर्षीय माया देवी राजस्थान बियानी, 25 वर्षीय रिचा बियानी राजस्थान, 34 वर्षीय सतीश कटाक़बार छत्तीसगढ़, शामिल हैं। ये सभी पर्यटक कल सायं दिल्ली से छितकुल पहुँचे थे।

डीसी आबिद सादिक हुसैन ने लिया जायजा:

दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त आबिद सादिक हुसैन ने घटना स्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आर राणा भी उनके साथ थे। घायलों को उपचार के लिए सांगला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है।जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को परिजनों को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है।

वहीं चट्टानें गिरने से एक पुल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?