Friday, March 29, 2024
Homeपत्रकार वार्ता15 दिन में 10 मुद्दों पर दें मुख्यमंत्री जनता को जवाब: सुरजीत...

15 दिन में 10 मुद्दों पर दें मुख्यमंत्री जनता को जवाब: सुरजीत ठाकुर

आयोजित पत्रकार वार्ता में सांझा किए परिवर्तन रैली के अनुभव, शिक्षा,स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, कहा..सड़कों का बुरा हाल, पेयजल संकट और बेरोजगारी से परेशान युवा, पर्यटन के क्षेत्र में नहीं हुआ विकास जनता हर तरफ से परेशान..

शिमला,16 जुलाई: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेलेंज करते हुए कहा कि वह जनता के 10 मुद्दों का जवाब 15 दिन के अंदर दें,नहीं तो जनता विधानसभा चुनावों में उनको जवाब देने के लिए तैयार है। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास के दावे करते हैं, यदि सच में विकास किया है तो जनता के मुद्दों और सवालों का जवाब दें। यह मुद्दे आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने उठाए हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के गांव गांव में पहुंची बदलाव यात्रा के दौरान जनता से कार्यकर्ताओं के समक्ष मुद्दे उठाएं हैं वह आज मुख्यमंत्री के सामने जवाब के लिए रख रहा हूं। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर जवाब चाहती है। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा प्रदेश के सभी 12 जिलों की 68 विधानसभा क्षेत्र में निकली। जिसमें आप कार्य कर्ताओं ने 8100 गांव , 136 रोड शो और 9642 किलो मीटर का सफर तय कर प्रदेश की जनता से संपर्क किया। हर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर आप कार्यकर्ताओं ने जनता से बात की और उनसे समस्याएं भी सुनी।
बच्चों को बेहतर शिक्षा न मिलने से चिंतित कुल्लू की महिलाएं रो पड़ी, समस्याएं लेकर कहां जाए, विधायक तो चार साल से मिले नहीं: 
बदलाव यात्रा के दौरान प्रदेश के हर जिले में शिक्षा की बदहाली का मुद्दा सामने आया । कुल्लू में जन संवाद के दौरान बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित महिलाओं की पीड़ा सुनकर बहुत विचलित हुए। जनसंवाद में शामिल होने वाली महिलाओं ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि उनके बच्चों के स्कूल में टीचर न होने से पढ़ाई नहीं होती है। जिससे वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए बहुत चिंतित हैं। अपना दुखड़ा सुनाते हुए कई महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए।  रोते हुए महिलाओं ने बताया कि उनकी सुनने वाला यहां कोई नहीं है। यहां के स्कूलों की बहुत बुरी हालत है। उन्हें अपने बच्चों की भविष्य की चिंता सताती रहती है वह प्राइवेट स्कूलों में भेजने के लिए सक्षम नहीं थे। इस तरह शिक्षा मंत्री के जिले में ही शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सामने आई। वो महिलाएं बता रही थी वह इसलिए परेशान है अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं , आज तक कभी उन्होंने अपने विधायक को तो साढ़े 4 सालों में एक बार भी नहीं देखा। जब शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के जिले में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावक परेशान है तो इससे पूरे हिमाचल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
चंबा में इलाज न मिलने से उजड़ गया परिवार, कांगड़ा ले जाते समय हो गई पत्नी की मौत:
बदलाव यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की बात हर क्षेत्र में सामने आई। चंबा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे सभी का दिल दुखी हुआ। चंबा में  जनसंवाद के दौरान एक पीड़ित व्यक्ति ने हमें बताया की कैसे चंबा में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं होने की वजह से उसका घर संसार उजड़ गया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया की लगभग 2 साल पहले उसकी बीवी प्रेग्नेंट थी और काफी गंभीर हालत में थी एक तो जैसे तैसे वो टूटी-फूटी सड़कों से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा।  लेकिन वहां की डॉक्टर ने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी होने के कारण उसकी बीवी को कांगड़ा रेफर कर दिया। बीवी को सही टाइम पर इलाज ना मिलने से उसकी बीवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चंबा में स्वास्थ्य की अच्छी सुविधाएं ना होने की वजह से उसकी बीवी ने दम तोड़ दिया और उसे व्यक्ति का एक ही क्षण में घर संसार उजड़ गया। चंबा मेडिकल कॉलेज में ना तो अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है,ना दवाएंया मिलती है और तो और डॉक्टरों की भी कमी है। लेकिन तब भी सरकार एकदम लापरवाह होकर बैठी है। जनता की समस्या से उसे कोई लेना देना ही नहीं है।
हमीरपुर में मां-बाप बेटे का शव लेकर तीन दिन तक घूमते रहे, पोस्टमार्टम ही नहीं हो पाया:
बदलाव यात्रा के दौरान हमीरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के बदहाली के कारण एक ऐसा मामला सामने आया जो दिल दहला देने वाला है। हमीरपुर में जन संवाद के दौरान एक लाचार माता पिता ने हमें बताया की कैसे वह 3 दिन तक अपने बेटे का मृत शव लेकर अस्पताल से अस्पताल घूम रहे थे। लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। एक माता-पिता के लिए कितना कठिन समय होता है जब वह अपने बेटे जवान बेटे को खो देती है और उसे बेटे के पोस्टमार्टम के लिए वह मां-बाप अस्पताल से अस्पताल घूम रहे होते हैं उनके बेटे का पोस्टमार्टम तक नहीं हो पाता सरकार इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है। उन माता-पिता की बातें सुनकर मेरे आंखों से आंसू आ गए लेकिन सरकार है कि जागने का नाम ही नहीं ले रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता बोल रही है कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने वोट लेने के बाद सिर्फ समस्याएं दी है, समस्याओं का समाधान नहीं किया। जिससे प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में बड़े बदलाव के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी जनता की पहली पसंद बन गई है। यह बात सुरजीत ठाकुर ने आम आदमी पार्टी की प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्र की 68 विधानसभा क्षेत्रों में हुई बदलाव यात्रा के बाद अपने अनुभव के आधार पर कही। बदलाव यात्रा के समापन के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ठाकुर ने कहा कि बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता से मिले और जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और देखीं। जिससे साबित होता है कि सरकार विकास के दावे तो करती है लेकिन प्रदेश में कहीं भी विकास नजर नहीं आता है। प्रदेश की जनता समस्याओं से परेशान है।  सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोगों के प्रमुख मुद्दों को मैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने रख रहा हूं और हिमाचल की जनता की ओर से उन्हें कहूंगा कि हमें इन 10 मुद्दों का 15 दिन के अंदर माकूल जवाब दें अन्यथा हिमाचल की जनता इस बार के चुनाव में आपको जवाब देगी। प्रेस कॉफ्रेंस में आप उपाध्यक्ष भगवंत सिंह ने भी मंडी संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की खराब हालत की दशा को मीडिया के समक्ष रखा।
जनता बोली, पहली बार कोई उनकी समस्याएं सुनने उनके घर आया,अभी तक कोई नहीं आता था:
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्क्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी। बदलाव यात्रा के दौरान हजारों लोगों से संवाद किया गांव-गांव गली गली शहर शहर की समस्याएं सुनी और देखी। इस दौरान जनता खुद कह रही है आज तक कोई भी राजनीतिक दल के नेता उनकी समस्याएं सुनने नहीं आया। पहली बार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हमारी समस्या सुनने हमारे दरवाजे पर आए हैं। वास्तव में यही लोग हिमाचल का भला कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान जनता खुद आकर अपनी समस्याएं हमें बता रही है। जिससे साबित होता है कि अब प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी पर ही भरोसा है। कांग्रेस और भाजपा पर जनता भरोसा नहीं करती है। अपर शिमला के इलाकों में किसानों और बागवानों बेहद परेशान है। किसानों के पास प्रोसेसिंग यूनिट की कमी है तो की कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है।
शिक्षा,स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सड़कों का बुरा हाल, पेयजल संकट और बेरोजगारी से परेशान युवा, पर्यटन के क्षेत्र में नहीं हुआ विकास: 
आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान सामने आया कि पूरे प्रदेश की जनता समस्याओं से परेशान है और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। शिक्षा व्यवस्थ्या बदहाल होने से छात्रों को भविष्य खराब हो रहा है। स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक शिक्षक नहीं है। स्कूलों में एक शिक्षक ही पांच कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं तो कॉलेजों के कई विषय के प्रोफेसर ही नहीं है। यही हाल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का है। जिला मुख्यालय के अस्पताल में डॉक्टर नहीं है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों तक को कोई इलाज की सुविधा नहीं मिलती। प्रदेश की सैकड़ों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिना डॉक्टरों के ही चल रहे हैं। पूरे प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल है। अपर शिमला और कुल्लू जिले में सेब का सीजन शुरु हो गया है लेकिन खस्ताहाल सड़कों से सेब की गाड़ियां चलना मुश्किल है। इसी तरह सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, ऊना सहित सभी जिलों के मुख्य सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़कों पर चल रहे हैं और सरकार सड़क बनाने में नाकाम है। पूरे प्रदेश में शहर और गांव के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने के दावे कर रही है लेकिन लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। जिससे सरकार के दावे की पोल लोगों के घरों में पानी न आने से ही खुल रही है। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी से युवा परेशान है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। बदलाव यात्रा के दौरान सामने आया कि बच्चों को रोजगार न मिलने के कारण उनके अभिभावक भी बड़े परेशान हैं और भविष्य की चिंता से निराश युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। जो पूरे प्रदेश के लिए चिंता की बात है। वहीं सरकार पर्यटन विकास के दावे करती है लेकिन प्रमुख पयर्टन क्षेत्र शिमला, मनाली, धर्मशाला और चंबा में भी पर्यटन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। पूरे प्रदेश की जनता दर्जनों समस्याओं से परेशान है और जिससे सरकार के विकास के दावों की पोल खुल रही है।आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?