Saturday, April 20, 2024
Homeमौसमबरसता का कहर..लाहौल के तोजिंग नाले में फटा बादल ,2 की मौत...

बरसता का कहर..लाहौल के तोजिंग नाले में फटा बादल ,2 की मौत और 7 लापता

बचाव कार्य जारी, कई जिलों में रेड अलर्ट

शिमला,28 जुलाई: प्रदेश में लगातार हो रही बरसात ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान लाहौल स्पीति जिले में हुआ है। तोजिंग नाले में कल रात बादल फटने से  2 व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 7 लोगों के लापता होने की सूचना है। बीआरओ, पुलिस जवानों व जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है। 1 व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर कुल्लू अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

जिले में दस जगह भूस्खलन हुआ है। जिले में मौसम विभाग द्वारा फ्लैश फ्लड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण लाहौल स्पीति के अधिकतर नालों में बादल फटने से जल स्तर बढ़ गया है।

वहीं चंबा जिले में भी बारिश कहर बरपा रही है। चंबा पठानकोट में नदी उफान पर है। यहां 1 व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। जिला प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।
कुल्लू में भी पार्वती नदी भारी बारिश के चलते उफान पर है। कुल्लू के मणिकर्ण में 25 वर्षीय पूनम व उसके बेटे के नदी के चपेट में आने की सूचना है। इनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। आम लोगों को नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
प्रदेश रेड अलर्ट: 
प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है । बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में भू-स्खलन और सड़कें बंद होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के 10 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए रैड अलर्ट जारी किया गया है। 29 जुलाई को ऑरैंज जबकि 30 व 31 जुलाई को यैलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन और संबंधित जिला प्रशासन अलर्ट  हैं। पर्यटकों व आम लोगों को नदी-नालों और भू-स्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?