Friday, March 24, 2023
Home Uncategorized मंत्रिमंडल सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी राज्यपाल को भावनात्मक विदाई

मंत्रिमंडल सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी राज्यपाल को भावनात्मक विदाई

शिमला,12 जुलाई: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी एवं शिक्षा मंत्री गोविंंद सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधियों, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, कुलपतियों, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल को भावनात्मक विदाई दी।

इससे पूर्व, राजभवन के कर्मचारियों ने आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के लिए राज भवन में विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि उन्होंने पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश के लोगों से बहुत स्नेह, आदर एवं सम्मान प्राप्त किया है, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने लगभग दो वर्ष के इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजभवन की गरिमा को बनाए रखने और प्रदेश की उन्नति और विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल के पूर्व सचिव राकेश कंवर ने विभिन्न क्षेत्रों में राज्यपाल द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके कार्यों ने हिमाचल प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की और इन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों को सभी स्तर पर सहयोग और प्रशंसा मिली।

इस अवसर पर राज्यपाल के नए सचिव प्रियतु मंडल भी उपस्थित थे, जिन्होंने आज अपना कार्यभार संभाला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

कोर्ट द्वारा दी गई सजा पर राहुल गांधी नहीं खेल सकते विक्टिम कार्ड: भाजपा

शिमला,24 मार्च: भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और विधायक पवन काजल ने कहा राहुल गाँधी ने चार साल पहले हमारे समाज के...

नशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी: मुख्यमंत्री

शिमला,23 मार्च: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए बुधवार देर शाम पुलिस, गृह और विधि...

Recent Comments

× How can I help you?