Friday, March 24, 2023
Home आपका शहर राज्य के समान विकास के लिए मित्रवत वातावरण जरूरी: सुखविंदर सिंह सुक्खू

राज्य के समान विकास के लिए मित्रवत वातावरण जरूरी: सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्रीन ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल को किया संबोधित,दिया विकासात्मक मांगों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन

शिमला,12 जनवरी:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन की भावना से कार्य कर रही है ताकि प्रदेश के विकास के लिए मित्रवत वातावरण बनाया जा सके और सभी क्षेत्रों में राज्य का एक समान और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने कांग्रेस पार्टी को भारी जनादेश दिया है और प्रदेश सरकार राज्य में पारदर्शी एवं जबावदेह शासन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ठियोग क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेगी। प्रतिनिधिमंडल को विश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सभी उचित मांगों पर प्रदेश सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को ठियोग क्षेत्र के लोगों का समर्थन सदैव मिलता रहेगा। शिमला जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची, अनिता वर्मा, नरेंद्र कुमार, राजेश कंवर और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी गोपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

कोर्ट द्वारा दी गई सजा पर राहुल गांधी नहीं खेल सकते विक्टिम कार्ड: भाजपा

शिमला,24 मार्च: भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और विधायक पवन काजल ने कहा राहुल गाँधी ने चार साल पहले हमारे समाज के...

नशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी: मुख्यमंत्री

शिमला,23 मार्च: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए बुधवार देर शाम पुलिस, गृह और विधि...

Recent Comments

× How can I help you?