Friday, March 24, 2023
Home खास सरकार लड़ रही कोरोना से और विपक्ष कर रहा बयानबाजी:रवि मेहता

सरकार लड़ रही कोरोना से और विपक्ष कर रहा बयानबाजी:रवि मेहता

प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने आज शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कोविड-19 महामारी को लेकर एक जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है और यह सरकार-संगठन के तालमेल से होगा।
उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से विपक्षी दल मुख्यमंत्री और सरकार के ऊपर नकारात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं वह निंदाजनक है। मुख्यमंत्री यू टर्न वाले नहीं पर सीधा धरातल पर काम करने वाले मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता कार्यकर्ताओं की पार्टी है और एक लोकतांत्रिक पार्टी है यहां हर निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से ही लिया जाता है।
उन्होंने कहा की सत्र को स्थगित करने का निर्णय सरकार का अच्छा निर्णय है और इस महामारी के समय यह निर्णय स्वागत योग्य है ,अपितु कांग्रेस के समय भी मॉनसून सत्र को स्थगित किया गया था, पर उस समय भाजपा ने वीरभद्र सरकार को भ्रष्टाचार के मामलों पर घेर रखा था।
उन्होंने कहा कि जितने भी शिलान्यास एवं सामाजिक कार्यक्रम होने जा रहे है वह सब वह सब वर्चुअल माध्यम से ही किए जाएंगे। भाजपा ने सबसे पहले अपने ऊपर ही इस नियमों को लागू किया है।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर धरातल पर बेहतरीन कार्य कर रही है और भाजपा एवं सरकार मिलकर हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी को हराने जा रही है। कांग्रेस के नेताओं के बीच में वर्चस्व की जंग चल रही है और उनके नेता केवल अनुचित बयानबाजी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को भी धरातल पर उतरना चाहिए और इस समय राजनीति को छोड़कर सेवा कार्य करने चाहिए।

प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर, जितेंद्र भोटका, अंजना शर्मा एवं सुशील चौहान उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

कोर्ट द्वारा दी गई सजा पर राहुल गांधी नहीं खेल सकते विक्टिम कार्ड: भाजपा

शिमला,24 मार्च: भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और विधायक पवन काजल ने कहा राहुल गाँधी ने चार साल पहले हमारे समाज के...

नशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी: मुख्यमंत्री

शिमला,23 मार्च: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए बुधवार देर शाम पुलिस, गृह और विधि...

Recent Comments

× How can I help you?