शिमला,30 नवंबर: समाज में महिलाओं व लड़कियों के प्रति बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलीणी में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों में 10 दिवसीय छात्र आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आरंभ किया गया है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण पुलिस विभाग के प्रशिक्षक
द्वारा दिया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में नौवीं से 12वीं कक्षा की लगभग 40 छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। 10 दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पुलिस विभाग के प्रशिक्षक कमल शर्मा छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रमुख अभ्यास सिखाएंगे।